एक डाक्टर को मंट्री फ़िल्म नें बेवतन फ़िलिस्तीनियों के घरों से जायोनियों की सबसे बड़े स्तर पर किताब चोरी का पर्दा फ़ाश किया है जिसके चलते फ़िलिस्तीन के कल्चर मिनिस्टर नें एक बयान में कहा कि वह किताबें वापस लेंगे।फ़ार्स न्यूज़ की अरबिक पोएट्री एण्ड लिट्रेचर न्यूज़ एजेंसी के हवाले से दी रिपोर्ट के अनुसार फ़िलिस्तीनी सरकार नें इस्राईली डाएरेक्चर बेनी बरनरडा को मेंट्री फ़िल्म, “सबसे बड़ी किताब चोरी” पर प्रतिक्रया ज़ाहिर की और मामले की जाँच की मांग की है। फ़िल्म में दिखाया गया है कि 1948 में इस्राईलियों नें फ़िलिस्तीन पर क़ब्ज़े के दौरान फ़िलिस्तीनियों के घरों से बड़े पैमाने पर किताबें लूटीं।इस हवाले से फ़िलिस्तीन के कल्चर मिनिस्टर सहाम बरग़ूसी नें पश्चिमी किनारे में कहा, “फ़िलिस्तीन की कल्चरल मिनिस्ट्री फ़िलिस्तीनियों के घरों और लाइब्रेरियों से चोरी की गई किताबें वापस लेना चाहती है इसलिये कि यह किताबें हमारे कल्चरल हेरिटेज (सांस्कृतिक सम्पति) का एक बड़ा हिस्सा हैं”।उनका कहना था कि दूसरे मंत्रालयों के सहयोग से मामले की क़ानूनी और मीडिया जांच के लिये एक कमेटी बना दी गई है जिसका काम इन्टरनेशनल संगठनों के साथ यह मुद्दा उठाने के लिये ज़रूरी डाक्यूमेंट्स तैयार करना है। “हमारी मांग पूरी और मुकम्मल होगी। अब जब हम यूनेस्को के मेम्बर हैं तो यह चोरी की गई किताबें वापस लेने का समय है। इसलिये कि अब फ़िलिस्तीन पहले जैसा नहीं रहा।”रिपोर्ट के अनुसार यह किताब रामल्लाह और तिलआवीव में दिखाई गई है जिसमे उन हज़ारों किताबों की चोरी की कहानी बयान की गई है जो इस समय इस्राईल के नेशनल लाईब्रेरीज़ में रखी हुई हैं। फ़िलिस्तीनी इसे किताबों की चोरी कह रहे हैं जबकि इस्राईल का दावा है कि उन्होंनें इन किताबों की रक्षा की है। फ़िल्म के इस्राईली डाएरेक्टर बेनी ब्रोनर जोकि हॉलैण्ड में रहते हैं अपनी फ़िल्म के हवाले से कहते हैं, “मुझे ऐसी कहानी मिली जिसका हक़ था कि उसे बयान किया जाए। मेरे ख़्याल में मैंने इसे बयान करने में सच्चाई से काम लिया है। मेरा मानना है कि हमनें दूसरों को मुसीबत में डाल कर इस्राईल बनाया है”। जायोनियों नें फ़िल्म और उसके बनाने वाले की निंदा की और कहा है कि इसमें इस्राईलियों की और उसके इतिहास के बचाव की कोशिशें नहीं दिखाई गई हैं। इस हवाले से जब इस्राईल की नेशनल लाईब्रेरी के प्रवक्ता की सोच जानने की कोशिश की गई तो उन्होंनें किसी भी तरह की टिप्पणी से इंकार कर दिया।
4 फ़रवरी 2013 - 20:30
समाचार कोड: 388280
एक डाक्टर को मंट्री फ़िल्म नें बेवतन फ़िलिस्तीनियों के घरों से जायोनियों की सबसे बड़े स्तर पर किताब चोरी का पर्दा फ़ाश किया है जिसके चलते फ़िलिस्तीन के कल्चर मिनिस्टर नें एक बयान में कहा कि वह किताबें वापस लेंगे।